देश की खबरें | मेघालय में विधायक ने उग्रवादियों के अस्पताल में शरण लेने का दावा किया, सरकार का रिपोर्ट से इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक सालेंग ए संगमा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उग्रवादी निर्माणाधीन तुरा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में शरण ले रहे हैं। हालांकि, राज्य सरकार ने कहा कि उसे ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन वह आरोपों की जांच करेगी।

शिलांग, 15 सितंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक सालेंग ए संगमा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उग्रवादी निर्माणाधीन तुरा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में शरण ले रहे हैं। हालांकि, राज्य सरकार ने कहा कि उसे ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन वह आरोपों की जांच करेगी।

पश्चिम गारो हिल्स जिले में 243 करोड़ रुपये के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा वित्त पोषण किया जा रहा है।

सालेंग ने प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा में कहा, ‘‘कुछ महीने पहले मुझे एक रिपोर्ट मिली थी जिसमें दावा किया गया था कि अज्ञात संगठनों के लगभग 70 उग्रवादी निर्माणाधीन तुरा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल परिसर में थे।’’

उन्होंने जानना चाहा कि क्या सरकार के पास इस तरह की कोई सूचना है। सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री जेम्स पी के संगमा ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। हालांकि, उन्होंने सदन को आश्वासन दिया कि गृह विभाग को आरोपों पर गौर करने के लिए कहा जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार अस्पताल से जुड़ी परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। संगमा ने कहा कि परियोजना की प्रगति की निगरानी के लिए स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है, एक तिहाई काम अब तक पूरा हो चुका है।

उन्होंने कहा कि पूरियोजना पूरा करने की तारीख जनवरी 2021 थी, लेकिन कोविड-19 के कारण यह समय से पूरी नहीं हो सकी और नई समय सीमा फरवरी 2023 तय की गई है। 243.82 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना लागत में से केंद्र सरकार 172 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

शिलांग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की स्थिति पर निर्दलीय विधायक लम्बोर मलंगियांग के एक अन्य प्रश्न में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने परियोजना के लिए न्यू शिलांग टाउनशिप में 50 एकड़ भूमि आवंटित की है और इसमें पीपीपी प्रारूप के तहत भाग लेने के लिए लोगों को आमंत्रित कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान