देश की खबरें | मिजोरम राज्य निर्वाचन आयोग ने चकमा परिषद की 88 ग्राम परिषदों के लिए चुनाव की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को दक्षिण मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले में चकमा स्वायत्त जिला परिषद (सीएडीसी) के तहत 88 ग्राम परिषदों के चुनावों की घोषणा की।

आइजोल, 14 फरवरी मिजोरम राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को दक्षिण मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले में चकमा स्वायत्त जिला परिषद (सीएडीसी) के तहत 88 ग्राम परिषदों के चुनावों की घोषणा की।

राज्य निर्वाचन आयुक्त एच. लालथलंगलियाना ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चुनाव 12 मार्च को होंगे और मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी है, जबकि उम्मीदवार 24 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 21 फरवरी को होगी।

इस बीच, बुधवार को नौ जिलों या गैर-अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम परिषदों (वीसी) और दो शहरी स्थानीय निकायों के भीतर स्थानीय परिषदों (एलसी) के चुनावों में, सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने कुल 544 वीसी में से 267 और 110 एलसी में से 54 में बहुमत हासिल किया।

विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने 122 वीसी और 27 एलसी में बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस ने 43 वीसी और 14 एलसी में बहुमत हासिल किया।

भाजपा ने एक वीसी में बहुमत हासिल किया जबकि सात वीसी और दो एलसी ऐसी रहीं जहां केवल निर्दलीय उम्मीदवार चुने गए। 104 वीसी और 13 एलसी में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\