देश की खबरें | मिजोरम के विधायक लालरिंतलुआंगा सेलो का दिल्ली में निधन

आइजोल, 21 जुलाई मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के विधायक लालरिंतलुआंगा सेलो का सोमवार को नयी दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, डम्पा से विधायक लालरिंतलुआंगा की 'स्क्रब टाइफस' सहित जटिल बीमारियों के कारण मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि तेज बुखार के बाद लालरिंतलुआंगा को 29 जून को दिल्ली लाया गया था और मैक्स सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि हालांकि शुरुआत में लालरिंतलुआंगा की हालत में सुधार के संकेत दिखे, लेकिन रविवार को उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।

लालरिंतलुआंगा के शव को मंगलवार को मिजोरम लाया जाएगा।

राज्यपाल विजय कुमार सिंह और मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने लालरिंतलुआंगा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)