देश की खबरें | मिजोरम ने 2 मेगावॉट फोटोवोल्टिक संयंत्र के साथ देश के सौर मानचित्र पर दी दस्तक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्लुंगवेल में पहले सौर ऊर्जा संयंत्र की शुरुआत के साथ पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम ने भी देश के सौर मानचित्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आइजोल, पांच दिसंबर त्लुंगवेल में पहले सौर ऊर्जा संयंत्र की शुरुआत के साथ पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम ने भी देश के सौर मानचित्र पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ग्रिड से जुड़े 2-मेगावॉट सौर फोटोवोल्टिक (एपीवी) संयंत्र का उद्घाटन राज्य के बिजली मंत्री आर लालजिरलियाना ने शुक्रवार को किया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Telangana: तेलंगाना में कोरोना के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी.

लालजिरलियाना ने कहा कि सौर ऊर्जा के अलावा राज्य के पनबिजली क्षमताओं का भी उपयोग किया गया जिससे मिजोरम सरकार का बिजली के मामले में आत्मनिर्भर होने के नजरिये को हकीकत में बदला जा सका।

मंत्री ने यह भी कहा कि 20-मेगावॉट और 5-मेगावॉट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र खाजाल जिले के वंकल और सैतौल कस्बे के निकट निर्माणाधीन हैं।

यह भी पढ़े | Advertisement को लेकर सभी ब्रॉडकास्टर्स को केंद्र ने जारी की एडवाइजरी, Online Gaming और Fantasy Sports पर भ्रामक विज्ञापन न दिखाने के दिए निर्देश.

ऊर्जा एवं विद्युत विभाग के अधिकारकियों के मुताबिक नवनिर्मित सौर ऊर्जा संयंत्र का काम अगस्त 2018 में शुरू हुआ था और इस वर्ष नवंबर में परीक्षण के लिये तैयार हो गया था।

उन्होंने कहा कि 14 करोड़ रुपये की लागत वाले इस संयंत्र से प्रतिवर्ष 30 लाख यूनिट बिजली पैदा होने तथा 169 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट