देश की खबरें | मिजोरम में एक दिन में सबसे ज्यादा 69 मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में बुधवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 69 मामले सामने आए। इनमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 48 कर्मी भी शामिल हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आइजोल, नौ सितंबर मिजोरम में बुधवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 69 मामले सामने आए। इनमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 48 कर्मी भी शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों के आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,192 हो गई है।

यह भी पढ़े | COVID-19: चेन्नई में कोरोना से ठीक हो चुके 10 लोग फिर मिले पॉजिटिव.

अधिकारी ने बताया कि नए मरीजों में छह सैन्य कर्मी शामिल हैं।

आइजोल जिले से कोविड-19 के 69 मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | JEE Main Result 2020: जेईई मेन्स का रिजल्ट जल्द होगा जारी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने ट्वीट कर दी जानकारी.

मिजोरम में कोरोना वायरस के कारण किसी ने भी जान नहीं गंवाई है।

इस पूर्वोत्तर राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 442 हो गई है। 750 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में बुधवार तक 46,414 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now