नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर विदेशी बाजारों में मंदी के रुख के बीच देश के तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को कारोबार का मिला-जुला रुख रहा। मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल कीमतें लाभ दर्शाती बंद हुईं जबकि सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।
सूत्रों ने कहा कि मूंगफली की नयी फसल आने के बाद इसके तेल कीमत में काफी गिरावट आई है। जिस मूंगफली तेल का थोक दाम लगभग डेढ़ महीने पहले लगभग 195 रुपये किलो था, उसका थोक भाव नयी फसल आने के बाद आज राजकोट में 160 रुपये किलो और राजस्थान में पहले के 170-175 रुपये किलो से घटकर 143 रुपये किलो रह गया है। लेकिन अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) अधिक निर्धारित किये जाने की वजह से इन तेलों के दाम ऊंचे बने हुए हैं। सरकार को एमआरपी पर लगाम लगाने का इंतजाम करना चाहिये।
बृहस्पतिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 5,700-5,750 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 6,850-6,900 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,820 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल 2,345-2,630 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 10,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,805 -1,900 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,805 -1,915 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,880 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,800 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,300 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 7,900 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,700 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,300 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 8,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 4,750-4,850 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,550-4,650 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY