देश की खबरें | मीठी नदी सफाई घोटाला: अभिनेता डिनो मोरिया ईडी के समक्ष पेश हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया मीठी नदी की सफाई से जुड़े 65 करोड़ रुपये के घोटाले के की धन शोधन जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष बृहस्पतिवार को पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 12 जून बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया मीठी नदी की सफाई से जुड़े 65 करोड़ रुपये के घोटाले के की धन शोधन जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष बृहस्पतिवार को पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि ईडी ने पूछताछ के लिए मोरिया को तलब किया था और वह पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे दक्षिण मुंबई के बैलार्ड एस्टेट स्थित संघीय एजेंसी के कार्यालय पहुंचे।

आधिकारिक सूत्रों ने पूर्व में बताया था कि ईडी ने छह जून को मुंबई और केरल के कोच्चि में 15 से अधिक जगहों पर छापेमारी की थी।

इन परिसरों में बांद्रा (पश्चिम) इलाके में डिनो मोरिया का घर, उनके भाई सैंटिनो से जुड़े परिसर, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कुछ अधिकारी और ठेकेदारों के परिसर शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक, बीएमसी को गाद निकालने के उपकरण मुहैया कराने वाली कंपनियों में शामिल ‘मैटप्रॉप टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ कोच्चि में स्थित है इसलिए वहां छापेमारी की गई।

सूत्रों ने बताया कि जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।

धन शोधन का यह मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की एक प्राथमिकी से सामने आया है, जो मीठी नदी से गाद निकालने के लिए 2017 से 2023 तक दिए गए ठेकों में 65.54 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के मामले में दर्ज की गई थी।

मीठी नदी मुंबई से होकर बहती है और शहर के लिए वर्षा जल निकासी मार्ग के रूप में कार्य करती है।

बीएमसी पर 1997 से 2022 तक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली अविभाजित शिवसेना का नियंत्रण था। 2022 से इसका नियंत्रण राज्य सरकार के पास था और उस समय नगर निगम का नेतृत्व एकनाथ शिंदे कर रहे थे।

पुलिस ने शिकायत में आरोप लगाया कि गाद निकालने के लिए विशेष ‘ड्रेजिंग’ उपकरण किराए पर लेने की निविदा में कुछ आपूर्तिकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए हेरफेर किया गया था।

इस मामले में पिछले महीने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 49 वर्षीय अभिनेता और उनके भाई से पूछताछ की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान