खेल की खबरें | मिताली, स्मृति शीर्ष 10 में बरकरार , टेलर और मैथ्यूज की रैंकिंग में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की मिताली राज और स्मृति मंधाना आईसीसी एक दिवसीय महिला क्रिकेटरों की रैंकिंग में क्रमश: तीसरे और छठे स्थान पर बनी हुई हैं ।

दुबई, 16 नवंबर भारत की मिताली राज और स्मृति मंधाना आईसीसी एक दिवसीय महिला क्रिकेटरों की रैंकिंग में क्रमश: तीसरे और छठे स्थान पर बनी हुई हैं ।

अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी वनडे गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर है जबकि दीप्ति शर्मा हरफनमौलाओं की सूची में पांचवें स्थान पर हैं । वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाने के बाद बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऊपर पहुंच गई ।

आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे और तीसरे वनडे और जिम्बाब्वे तथा बांग्लादेश के बीच तीन मैचों में प्रदर्शन को भी गिना गया है ।टेलर दो पायदान चढकर 12वें स्थान पर पहुंच गई।

टेलर की हमवतन हेली मैथ्यूज चार पायदान चढकर 25वें स्थान पर है जबकि गेंदबाजों में वह तीन पायदान चढकर 20वें स्थान पर पहुंच गई। वह हरफनमौलाओं की सूची में दो पायदान के फायदे से 12वें स्थान पर है ।

पाकिस्तान के लिये आलिया रियाज बल्लेबाजों की सूची में तीन पायदान चढकर 37वें और ओमैमा सोहेल दो पायदान चढकर 39वें स्थान पर पहुंच गई। गेंदबाजों में नशरा संधू एक पायदान ऊपर 21वें और अनम अमीन चार पायदान चढकर 43वें स्थान पर हैं ।

बांग्लादेश की फरजाना हक सात पायदान चढकर संयुक्त 26वें स्थान पर पहुंच गई। गेंदबाजों में कप्तान सलमा खातून पांच पायदान चढकर 39वें स्थान पर आ गई हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू