खेल की खबरें | मिताली छह विश्व कप खेलने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सचिन तेंदुलकर और जावेद मियांदाद के बाद भारतीय कप्तान मिताली राज छह विश्व कप खेलने वाली तीसरी क्रिकेटर और पहली महिला क्रिकेटर बन गई ।

माउंट मोनगानुई , छह मार्च सचिन तेंदुलकर और जावेद मियांदाद के बाद भारतीय कप्तान मिताली राज छह विश्व कप खेलने वाली तीसरी क्रिकेटर और पहली महिला क्रिकेटर बन गई ।

आईसीसी महिला विश्व कप के पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में उतरने के साथ ही मिताली ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया ।

भारत के लिये कई यादगार मैच खेल चुकी 39 वर्ष की मिताली ने पहली बार 2000 में विश्व कप खेला था । इसके बाद 2005, 2009, 2013, 2017 और अब 2022 में इसका हिस्सा बनी ।

महिला क्रिकेट में उन्होंने न्यूजीलैंड की डेबी हॉकली और इंग्लैंड की चार्लोट एडवडर्स को पछाड़ा ।

तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी पांच विश्व कप खेल चुकी हैं ।

तेंदुलकर ने 1992 से 2011 के बीच छह विश्व कप खेले ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान