खेल की खबरें | मिशेल का तीसरा शतक, न्यूजीलैंड के लंच तक आठ विकेट पर 325 रन

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मैथ्यू पोट्स ने इस तकनीकी समस्या का फायदा उठाते हुए ब्लंडेल का विकेट झटका जिन्होंने 55 रन बनाये।

पोट्स की गेंद सामान्य स्थिति में रिव्यू करने लायक दिख रही थी लेकिन इसने ब्लंडेल की पारी खत्म कर दी। ब्लंडेल और डेरिल मिशेल (109 रन) ने तीन मैचों की श्रृंखला में 195, 236 और 120 रन की साझेदारियां बना ली हैं जिसमें इंग्लैंड ने 2-0 की अजेय बढ़त बनायी हुई है।

मिशेल ने स्पिनर जैक लीच पर छक्का जड़कर श्रृंखला में अपना तीसरा शतक जड़ा। लीच ने सत्र की अंतिम गेंद पर मिशेल को आउट किया जिनका कैच जाक क्राउले ने लपका।

टीम साउदी 33 रन बनाकर खेल रहे थे।

विकेटकीपर बेन फोक्स ने मिशेल का कैच छोड़कर उन्हें 80 रन पर जीवनदान दिया था।

न्यूजीलैंड ने सुबह पांच विकेट पर 225 रन से आगे खेलना शुरू किया था।

शुरूआती सत्र में टीम ने माइकल ब्रेसवैल (13) का विकेट भी गंवाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)