देश की खबरें | मिशन कर्मयोगी नौकरशाहों को विविधतापूर्ण काम करने में मदद करेगा: जितेंद्र सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि ‘मिशन कर्मयोगी’ से सरकारी अधिकारियों को विभिन्न मंत्रालयों में विविध प्रकार के काम करने में मदद मिलेगी।

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि ‘मिशन कर्मयोगी’ से सरकारी अधिकारियों को विभिन्न मंत्रालयों में विविध प्रकार के काम करने में मदद मिलेगी।

राष्ट्रीय नागरिक सेवा क्षमता निर्माण या मिशन कर्मयोगी की शुरुआत सितंबर 2020 में प्रशासनिक अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। इसमें वैश्विक परिप्रेक्ष्य के साथ भारतीय लोकाचार पर आधारित भविष्य के लिए सिविल सेवा की भी परिकल्पना की गई है।

सिंह ने एक समारोह में कहा कि मिशन कर्मयोगी में ‘शासन’ (रूल) से ‘भूमिका’ (रोल) पर ध्यान केंद्रित किया गया है और इसमें इस बात को प्रमुखता दी जाती है कि लोक सेवक नियमों से नहीं बल्कि जिम्मेदारियों से बंधे हैं।

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि ‘मिशन कर्मयोगी’ से शासन में नयी संस्कृति का विकास हुआ है जो गतिशील है और समकालीन भारत के अनुरूप है।

कार्मिक मंत्रालय के एक वक्तव्य के अनुसार उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि मिशन कर्मयोगी नौकरशाहों को विभिन्न मंत्रालयों में विविधता पूर्ण कार्य करने में मदद करेगा।

मंत्री ने कर्मयोगी सप्ताह सामूहिक चर्चा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह लोक सेवकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा जो 2047 तक विकसित भारत बनाने में अग्रणी रहेंगे।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 अक्टूबर को यहां डॉ आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में कर्मयोगी सप्ताह राष्ट्रीय प्रशिक्षण सप्ताह की शुरुआत की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड