देश की खबरें | मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का एक दिवसीय यात्रा पर कश्मीर पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का सोमवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एकदिवसीय यात्रा पर कश्मीर पहुंची।

श्रीनगर, 28 अगस्त मिस वर्ल्ड कैरोलिना बिलावस्का सोमवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एकदिवसीय यात्रा पर कश्मीर पहुंची।

पोलैंड की बिलावस्का ने भारत की ओर से मिस वर्ल्ड प्रतिनिधि सिनी शेट्टी समेत प्रतियोगिता के अन्य विजेताओं के साथ यहां एक पांच सितारा होटल में अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ नाश्ते का आनंद लिया।

बिलावस्का और शेट्टी के साथ दिन भर की यात्रा में अमेरिकी मिस वर्ल्ड प्रतिनिधि श्री सैनी और मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष जूलिया मॉर्ले भी शामिल रहेंगी।

रूबल नागी आर्ट फाउंडेशन की रूबल नागी और भारत में पीएमई मनोरंजन के अध्यक्ष जमील सईदी भी नाश्ते के दौरान मौजूद रहे।

भारत में इस साल के अंत में आयोजित होने वाली मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता यानी इसके 71वें संस्करण से पहले बिलावस्का की जम्मू-कश्मीर यात्रा, किसी भी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के विजेता की पहली यात्रा है।

भारत ने छह बार यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है औक लगभग तीन दशकों के बाद प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। आखिरी बार देश ने इस कार्यक्रम की मेजबानी वर्ष 1996 में की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\