एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | मीशो ने आईपीओ के लिए सेबी के पास गोपनीय मार्ग से दस्तावेज जमा कराए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने गोपनीय मार्ग से अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेजों का मसौदा जमा किया है। इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | मीशो ने आईपीओ के लिए सेबी के पास गोपनीय मार्ग से दस्तावेज जमा कराए

नयी दिल्ली, तीन जुलाई ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने गोपनीय मार्ग से अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेजों का मसौदा जमा किया है। इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मीशो के शेयरधारकों की 25 जून को हुई असाधारण आम बैठक में आईपीओ लाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। कंपनी ने आईपीओ के जरिये कम-से-कम 4,250 करोड़ रुपये जुटाने की अपनी योजना साझा की थी।

सूत्रों ने कहा, ‘‘मीशो ने गोपनीय मार्ग से आईपीओ लाने की मंजूरी हासिल करने के लिए सेबी के समक्ष दस्तावेज दाखिल किए हैं।’’

हालांकि, आईपीओ के कुल आकार की जानकारी नहीं मिल पाई है। इस संबंध में मीशो को भेजे गए सवाल का कोई जवाब नहीं मिला।

सॉफ्टबैंक-समर्थित कंपनी ने आईपीओ लाने के लिए गोपनीय मार्ग का विकल्प चुना है। इस माध्यम से दाखिल किए गए आवेदनों के निर्गम संबंधी विवरण शुरुआती दौर में सार्वजनिक नहीं होते हैं।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि गोपनीय मार्ग से आवेदन कंपनियों को अधिक लचीलापन प्रदान करता है और जल्दी से सार्वजनिक होने के दबाव को कम करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).