देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बदमाशों ने एएमयू परिसर में दो कर्मचारियों को गोली मारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के परिसर में बुधवार को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दो कर्मचारियों को गोली मार दी। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों कर्मचारियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अलीगढ़, 24 जुलाई उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के परिसर में बुधवार को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दो कर्मचारियों को गोली मार दी। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों कर्मचारियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एएमयू के कर्मचारी मोहम्मद नदीम और कलीम विश्वविद्यालय परिसर के अंदर दोपहिया वाहन से जा रहे थे कि तभी रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उन्हें रोका और नजदीक से गोली मार दी।
उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर विश्वविद्यालय सुरक्षा गश्ती दल ने हमलावरों का पीछा किया और उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि हमलावरों से पूछताछ की जा रही है।
एएमयू प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि घायल कर्मचारियों का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार किया रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से ऐसा पता चलता है कि यह हमला पुरानी रंजिश को लेकर किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2024 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

