देश की खबरें | ओडिशा के दो मंदिरों से बदमाश आभूषण और नकदी लेकर फरार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के गंजाम जिले में अज्ञात बदमाशों ने दो मंदिरों से 30 लाख रुपये से अधिक का सामान कथित तौर पर लूट लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ब्रह्मपुर (ओडिशा), चार जनवरी ओडिशा के गंजाम जिले में अज्ञात बदमाशों ने दो मंदिरों से 30 लाख रुपये से अधिक का सामान कथित तौर पर लूट लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात भंजनगर के शिरडी साईं बाबा मंदिर और जगदलपुर के मां बूढ़ीसंतनी ठकुरानी मंदिर में हुई।
इसने बताया कि पुजारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और बाद में प्राथमिकी दर्ज की गयी।
प्राथमिकी के अनुसार वे 30 लाख रुपये से अधिक मूल्य के चांदी और सोने के आभूषणों के अलावा लगभग 30,000 रुपये की नकदी भी लूट ले गए।
भंजनगर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुजीत नायक ने बताया कि शिरडी साईं बाबा मंदिर में सीसीटीवी कैमरा है, लेकिन उसकी फुटेज स्पष्ट नहीं है।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)