जरुरी जानकारी | मिराए एसेट, ब्लैकरॉक समेत अन्य ने एबी कैपिटल में 1.8 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,136 करोड़ रुपये में खरीदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मिराए एसेट एमएफ, ब्लैकरॉक और गोल्डमैन शैक्स सहित अन्य ने बुधवार को खुले बाजार लेनदेन के जरिये वित्तीय सेवा कंपनी आदित्य बिड़ला कैपिटल में 1,136 करोड़ रुपये में 1.8 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी।

नयी दिल्ली, 11 जून मिराए एसेट एमएफ, ब्लैकरॉक और गोल्डमैन शैक्स सहित अन्य ने बुधवार को खुले बाजार लेनदेन के जरिये वित्तीय सेवा कंपनी आदित्य बिड़ला कैपिटल में 1,136 करोड़ रुपये में 1.8 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी।

बीएसई और एनएसई पर उपलब्ध थोक सौदों के आंकड़ों के अनुसार, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड (एमएफ), एडलवाइस एमएफ, एचएसबीसी एमएफ, एलआईसी एमएफ, न्यूयॉर्क स्टेट टीचर्स रिटायरमेंट सिस्टम, डबलिन स्थित मेडिओलेनम इंटरनेशनल फंड्स, मनुलाइफ इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, नॉर्डिया एसेट मैनेजमेंट और ईटन वेंस आदित्य बिड़ला कैपिटल के शेयरों के खरीदारों में शामिल थे।

ईटन वेंस मॉर्गन स्टेनली इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट (एमएसआईएम) का हिस्सा है। यह अमेरिका की मॉर्गन स्टेनली की संपत्ति प्रबंधन इकाई है।

इन इकाइयों ने बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 242.65 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर आदित्य बिड़ला कैपिटल में कुल 4.68 करोड़ इक्विटी शेयर यानी 1.8 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी।

इस भाव पर यह सौदा 1,135.60 करोड़ रुपये का बैठता है।

इस बीच, निजी इक्विटी कंपनी एडवेंट इंटरनेशनल ने अपने विशेष उद्देश्यीय इकाई जोमी इन्वेस्टमेंट्स के माध्यम से बीएसई और एनएसई दोनों पर आदित्य बिड़ला कैपिटल के 2.34 करोड़ शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान