देश की खबरें | नाबालिग पहलवान के पिता ने यौन उत्पीड़न का फर्जी मामला दायर करने की बात कबूली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नाबालिग पहलवान के पिता ने बृहस्पतिवार को पीटीआई को बताया कि उन्होंने डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी क्योंकि वह अपनी बेटी के साथ हुई नाइंसाफी से नाराज थे ।

नयी दिल्ली, आठ जून नाबालिग पहलवान के पिता ने बृहस्पतिवार को पीटीआई को बताया कि उन्होंने डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी क्योंकि वह अपनी बेटी के साथ हुई नाइंसाफी से नाराज थे ।

इस खुलासे से बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मामला कमजोर हो सकता है । पिछले छह महीने से पहलवान यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं । नाबालिग पहलवान की शिकायत के बाद पोक्सो कानून के तहत जांच चल रही है ।

नाबालिग के पिता ने पीटीआई से कहा ,‘‘ यह बेहतर है कि सच अदालत में आने की बजाय अभी सामने आ जाये ।’’

उनसे पूछा गया था कि अब वह अपनी बात से क्यो पलट रहे हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ अब जब बातचीत शुरू हो गई है तो सरकार ने पिछले साल मेरी बेटी की हार (एशियाई अंडर 17 चैम्पियनशिप ट्रायल) की निष्पक्ष जांच का वादा किया है । मेरा भी फर्ज बनता है कि अपनी गलती सुधारूं ।’’

उन्होंने अपनी और अपनी बेटी की बृजभूषण के खिलाफ कड़वाहट का भी स्पष्टीकरण दिया ।

इसकी शुरूआत लखनऊ में 2022 में एशियाई अंडर 17 चैम्पियनशिप के ट्रायल से हुई जिसमें नाबालिग लड़की फाइनल में हारकर भारतीय टीम में जगह नहीं बना सकी थी । उन्होंने रैफरी के फैसले के लिये बृजभूषण को दोषी ठहराया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं बदले की भावना से भर गया था क्योंकि रैफरी के एक फैसले से मेरी बच्ची की एक साल की मेहनत बेकार हो गई थी । मैने बदला लेने का फैसला किया ।’’

मोना सुधीर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now