देश की खबरें | नाबालिग यौन उत्पीड़न मामला : दिल्ली सरकार के निलंबित अधिकारी खाखा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने एक नाबालिग से कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोपी दिल्ली सरकार के निलंबित अधिकारी प्रेमोदय खाखा को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त दिल्ली की एक अदालत ने एक नाबालिग से कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोपी दिल्ली सरकार के निलंबित अधिकारी प्रेमोदय खाखा को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

नाबालिग को गर्भपात के लिए दवा देने की आरोपी अधिकारी की पत्नी सीमा रानी की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी गई है।

दोनों को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) रिचा परिहार की अदालत में पेश किया गया।

आरोपी के वकील उमाशंकर गौतम ने कहा कि दोनों आरोपियों को अब उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद छह सितंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि खाखा ने नवंबर 2020 और जनवरी 2021 के बीच लड़की से कई बार कथित रूप से बलात्कार किया था। आरोपी लड़की के पिता का मित्र था और उसके परिवार के साथ उसके करीबी संबंध थे। एक अक्टूबर, 2020 को पिता की मृत्यु के बाद वह आरोपी के घर पर ही रह रही थी।

एक अस्पताल में पीड़ित के मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराने के बाद दंपति को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (2) (एफ) (रिश्तेदार, अभिभावक या शिक्षक, विश्वासपात्र या महिला के प्रति जवाबदेह व्यक्ति का इस तरह की महिला से बलात्कार करना) और 509 (महिला की गरिमा को भंग करने के इरादे से शब्दों का इस्तेमाल, इशारे या कार्य करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि मामले में आईपीसी की धाराएं 506 (आपराधिक धमकी), 323 (जानबूझकर नुकसान पहुंचाना), 313 (महिला की सहमति के बिना उसका गर्भपात कराना) और 120 बी (आपराधिक साजिश) भी लगाई गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\