एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजधानी जयपुर के श्यामनगर थाना क्षेत्र में आठ साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

देश की खबरें | नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जयपुर, 13 अप्रैल राजधानी जयपुर के श्यामनगर थाना क्षेत्र में आठ साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग की मां की ओर से मंगलवार को थाने में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसकी आठ साल की बेटी से मजदूर साथी मुकेश ने दुष्कर्म किया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) हरेन्द्र महावर ने बताया कि महिला और उसकी बेटी एक निर्माणाधीन भवन में रहते हैं जहां आरोपी ने सोमवार को मासूम के साथ दुष्कर्म किया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच करवा ली गई है और घटना के बाद फरार हुए आरोपी की तलाश के लिये 200 पुलिस कर्मियों के कई दल बनाये गये थे।

उन्होंने बताया कि एक दल ने चेहरा ढके संदिग्ध व्यक्ति को उस समय चिन्हित किया जब वह 200 फीट बाईपास रोड पर बस पकड़ने के लिये भाग रहा था। पुलिसकर्मियों ने जब उससे नाम पूछा तो वह उन्हें गुमराह करने लगा। चूंकि उसका चेहरा आरोपी से मिलता जुलता था इसलिये जब उससे अधिक पूछताछ की कोशिश की गई तो उसने भागने का प्रयास किया लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2021 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).