एजेंसी न्यूज

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे में नाबाालिग से बलात्कार, एक गिरफ्तार

महाराष्ट्र में यहां उल्हासनगर कस्बे में एक शख्स ने रेलवे परिसर में 14 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को हुई. साथ ही बताया कि 35 वर्षीय आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे में नाबाालिग से बलात्कार, एक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

ठाणे, 12 सितंबर : महाराष्ट्र (Maharashtra) में यहां उल्हासनगर कस्बे में एक शख्स ने रेलवे परिसर में 14 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को हुई. साथ ही बताया कि 35 वर्षीय आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. कल्याण रेलवे पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की अपने दोस्तों के साथ शिरडी से लौटते हुए उल्हासनगर रेलवे थानाक्षेत्र में उपरिगामी पैदल पार पथ (स्काईवॉक) पर थी जब आरोपी लड़की को पास के रेलवे क्वार्टर में एकांत कमरे में ले गया और उससे कथित तौर पर बलात्कार किया.

पीड़िता और उसके रिश्तेदार पहले उल्हासनगर कस्बे के पुलिस थानों में गए जहां उन्हें रेलवे पुलिस से संपर्क करने का निर्देश दिया गया, जिसके अधिकार क्षेत्र में यह अपराध हुआ था. अधिकारी ने कहा कि बाद में, उसके परिवार के सदस्यों ने कल्याण रेलवे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. यह भी पढ़ें : बुश ने घरेलू चरमपंथ के प्रति आगाह किया, लोगों से सहयोग की भावना दिखाने की अपील की

उन्होंने बताया कि बाद में आरोपी का पता लगा लिया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को सिर पर भी चोटें आई हैं, संभवत: विरोध किए जाने के कारण और फिलहाल उसका उल्हासनगर में एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2021 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).