देश की खबरें | छोटी बहन के यौन शोषण के मामले में नाबालिग अदालत में पेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले की महिला थाना पुलिस ने सगी छोटी बहन का यौन शोषण करने के आरोपी 14 वर्षीय किशोर को बाल अदालत में पेश किया जहां से उसे बोस्टल जेल हिसार भेज दिया।

जींद (हरियाणा), 19 मार्च जिले की महिला थाना पुलिस ने सगी छोटी बहन का यौन शोषण करने के आरोपी 14 वर्षीय किशोर को बाल अदालत में पेश किया जहां से उसे बोस्टल जेल हिसार भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि एक महिला ने 14 मार्च को दी गई शिकायत में बताया कि वह दिव्यांग है और उसका पति सरकारी विभाग में सफाई कर्मी है। उन्होंने बताया कि महिला के तीन बच्चे हैं, बड़ा बेटा 14 साल का है, बेटी साढ़े बारह साल की जबकि सबसे छोटा बेटा 10 साल का है।

शिकायत के अनुसार, पिछले दो-तीन दिन से लड़की के पेट में दर्द रहने पर जब वह डॉक्टर के पास गयीं तो उन्हें बेटी के लगभग साढ़े सात महीने की गर्भवती होने का पता चला। मामले को देखते हुए चिकित्सकों ने किशोरी को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि किशोरी ने अपनी मां को बताया कि बड़े भाई ने कुछ महीनों पहले उसके साथ यौन संबंध बनाया था, और उसके बाद लगातार वह ऐसा कर रहा है।

महिला थाना पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर उसके नाबालिग भाई के खिलाफ यौन शोषण, पॉक्सो कानून सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया और बाल अदालत में पेश किया।

पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now