देश की खबरें | मध्यप्रदेश के दतिया जिले में सेना की फायरिंग रेंज में विस्फोट में नाबालिग की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के दतिया जिले में सेना की फायरिंग रेंज में शुक्रवार को गोला-बारूद के एक टुकड़े में विस्फोट होने से 17 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

दतिया, 14 फरवरी मध्यप्रदेश के दतिया जिले में सेना की फायरिंग रेंज में शुक्रवार को गोला-बारूद के एक टुकड़े में विस्फोट होने से 17 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुनील कुमार शिवहरे ने बताया कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे जैतपुर गांव के पास हुई और घायलों को उत्तर प्रदेश के झांसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एएसपी ने बताया कि मरने वाले की पहचान गंगाराम (17) के रूप में हुई है, जबकि रामू (23) और मनोज (16) घायल हुए हैं। यह इलाका दतिया शहर से 80 किलोमीटर दूर बसई पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, जमीन पर पड़ा एक बिना फटा गोला-बारूद का टुकड़ा तब फटा जब पीड़ितों में से एक ने उसे उठाया। आस-पास के गांवों में रहने वाले लोग अक्सर कबाड़ के रूप में बेचने के लिए गोला-बारूद इकट्ठा करते हैं, जिससे तांबे जैसी धातुयें प्राप्त की जा सकती हैं।

हालांकि, यह काम बेहद जोखिम भरा है, क्योंकि बिना फटे गोला-बारूद फट सकता है।

एएसपी शिवहरे ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\