जरुरी जानकारी | पश्चिम बंगाल में जुलाई में बेरोजगारी दर में मामूली वृद्धि: सीएमआईई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लॉकडाउन की पाबंदियों में छूट के बावजूद जुलाई में पश्चिम बंगाल की बेरोजगारी दर मामूली रूप से बढ़कर 6.8 प्रतिशत हो गयी है। एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी मिली है।

कोलकाता, दो अगस्त लॉकडाउन की पाबंदियों में छूट के बावजूद जुलाई में पश्चिम बंगाल की बेरोजगारी दर मामूली रूप से बढ़कर 6.8 प्रतिशत हो गयी है। एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी मिली है।

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, जून में राज्य की बेरोजगारी दर 6.5 प्रतिशत रही थी।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

सीएमआईई ने कहा है कि इस दौरान आर्थिक गतिविधियां शुरू होने से राष्ट्रीय बेरोजगारी दर जून के 10.99 प्रतिशत से कम होकर जुलाई में 7.43 प्रतिशत पर आ गयी।

औद्योगिक रूप से उन्नत राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में जुलाई में बेरोजगारी की दर क्रमश: 1.9 प्रतिशत, 4.4 प्रतिशत और 8.1 प्रतिशत रही।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.

समीक्षाधीन माह में भारत में ग्रामीण बेरोजगारी दर 9.15 प्रतिशत रही, जो एक महीने पहले 12.02 प्रतिशत थी। जुलाई में शहरी बेरोजगारी दर जून के 10.52 प्रतिशत से कम होकर 6.66 प्रतिशत पर आ गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\