एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चित्रकूट में नाबालिग लड़की की गला घोंटकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के तिलौली गांव के जंगल में बकरी चराने गयी एक नाबालिग लड़की की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। यह जानकारी शुक्रवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी।

देश की खबरें | चित्रकूट में नाबालिग लड़की की गला घोंटकर हत्या

चित्रकूट (उप्र), 27 अक्टूबर चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र के तिलौली गांव के जंगल में बकरी चराने गयी एक नाबालिग लड़की की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। यह जानकारी शुक्रवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी।

चित्रकूट की पुलिस अधीक्षक (एसपी) वृंदा शुक्ला ने बताया कि मऊ थाना क्षेत्र के तिलौली गांव की रहने वाली 16 साल की एक लड़की बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे जंगल में अपनी बकरियां चराने गयी थी। उन्होंने कहा कि अपराह्न करीब तीन बजे बकरियां घर वापस आ गईं, लेकिन लड़की नहीं आयी।

उन्होंने बताया कि करीब ढाई-तीन बजे तड़के परिजनों को लड़की का शव जंगल में मिला, तब पुलिस को सूचना दी गयी।

एसपी ने बताया कि शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने नाड़े से गला घोंटकर लड़की की हत्या की है। इस सिलसिले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

उन्होंने कहा, 'हत्या की वजह साफ नहीं है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).