एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: अमेठी में नाबालिग लड़की से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Uttar Pradesh: अमेठी में नाबालिग लड़की से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

अमेठी (उप्र), आठ जनवरी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमेठी (Amethi) जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. शुकुल बाजार के थाना प्रभारी रवींद्र सिंह (Ravindra Singh) ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि बुधवार (छह जनवरी) की शाम उनकी 15 वर्षीय बेटी शौच के लिए खेत में गयी थी, तभी पास के एक गांव के 42 वर्षीय व्यक्ति ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया.

यह भी पढ़े: बदायूं कांड: सामूहिक बलात्कार का मुख्य आरोपी महंत गिरफ्तार.

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2021 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).