देश की खबरें | दिल्ली के मॉल में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में स्थित वी3एस मॉल में एक खिलौना विक्रेता ने सात साल की एक बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो मई पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में स्थित वी3एस मॉल में एक खिलौना विक्रेता ने सात साल की एक बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कथित घटना रविवार को हुई। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में पुलिस को पीसीआर कॉल की गई थी। आरोपी की पहचान धीरज कुमार (30) के रुप में हुई है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने बताया कि बच्ची अपनी दादी के साथ मॉल गई थी। जैसे ही उसकी दादी वॉशरुम गई, वह खिलौनों की दुकान में घुस गई, जहां आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ की।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता का हेडगेवार अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण किया गया और दिल्ली महिला आयोग ने उसकी काउंसेलिंग की।

गुगुलोथ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला की मर्यादा भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉस्को) के प्रावधानों के तहत सरिता विहार के आली गांव के निवासी धीरज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू