एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नाबालिग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म : किशोर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्नाव जिले में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में एक किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

देश की खबरें | नाबालिग लड़की ने दिया बच्चे को जन्म : किशोर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

उन्नाव (उत्तर प्रदेश), एक फरवरी उन्नाव जिले में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में एक किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि गत बृहस्पतिवार को 15 साल की एक लड़की ने जिला अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था। परिजन ने आरोप लगाया कि बलात्कार के बाद लड़की गर्भवती हो गयी थी। परिजन ने 16 वर्षीय एक लड़के के खिलाफ बलात्कार के आरोप में तथा (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) पॉक्सो कानून की सुसंगत धाराओं में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने लड़के के परिजन की सहमति मिलने पर उसका डीएनए परीक्षण कराने का फैसला किया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी लड़के को शुक्रवार को पकड़ कर किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया था जहां से उसे संरक्षण गृह भेज दिया गया। आधार कार्ड पर दी गई जन्म तिथि तथा अन्य दस्तावेजों से यह पता चलता है कि लड़के की उम्र 16 साल है।

यह मुकदमा लड़की के नाना की तरफ से दर्ज कराया गया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि पड़ोस में रहने वाले लड़के ने लड़की के साथ बलात्कार किया जब वह घर में अकेली थी।

लड़की के नाना का कहना है कि इस मामले में लोक लाज और समाज के दबाव की वजह से पहले मामला दर्ज नहीं कराया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2021 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).