देश की खबरें | करंट लगने से नाबालिग की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के मंगरौल खुर्द गांव में शुक्रवार दोपहर निर्माणाधीन दीवार की तराई करते समय करंट की चपेट में आकर 11 साल के एक बच्चे की मौत हो गयी और एक नाबालिग झुलस गया।

महोबा (उप्र), 27 फरवरी उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के मंगरौल खुर्द गांव में शुक्रवार दोपहर निर्माणाधीन दीवार की तराई करते समय करंट की चपेट में आकर 11 साल के एक बच्चे की मौत हो गयी और एक नाबालिग झुलस गया।

इस सिलसिले में पुलिस ने निर्माण कार्य कराने वाले तीन ठेकेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

कुलपहाड़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवींद्र कुमार तिवारी ने शनिवार को बताया कि मंगरौल खुर्द गांव में शुक्रवार दोपहर निर्माणाधीन दीवार की तराई करते समय 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आकर एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गयी और एक नाबालिग गंभीर रूप से झुलस गया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और जख्मी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तिवारी ने बताया कि बच्चे के पिता की तहरीर पर निर्माण कार्य करा रहे जल निगम के तीन ठेकेदारों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी गयी है।

एसएचओ ने बताया कि ठेकेदारों ने दोनों नाबालिगों को 50-50 रुपये देने का लालच देकर तराई के काम में लगाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर