एजेंसी न्यूज

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर कर दी हत्या

पुलिस के अनुसार कोसीकलां क्षेत्र की एक किशोरी सोमवार को दोपहर में खेत पर अपने चाचा के मकान पर गई थी। वहां से वह अपने खेत पर बनी झोपड़ी की साफ-सफाई करने पहुंच गई।

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर कर दी हत्या
जमात

मथुरा, छह मई कोसीकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किया गया और लड़की के विरोध करने पर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। मृतका के भाई ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार कोसीकलां क्षेत्र की एक किशोरी सोमवार को दोपहर में खेत पर अपने चाचा के मकान पर गई थी। वहां से वह अपने खेत पर बनी झोपड़ी की साफ-सफाई करने पहुंच गई।

पुलिस को की गयी शिकायत में आरोप लगाया गया कि गांव के चार युवक भी वहीं पहुंच गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे।

पुलिस ने बताया कि लड़की ने विरोध किया तो उन्होंने उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए।

शाम को जब घरवाले उसे देखने वहां पहुंचे तो किशोरी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। किशोरी के भाई ने चार लोगों पर शक जाहिर करते हुए नामजद रिपोर्ट कराई है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया, ‘‘आरोपियों की पकड़ के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। लगातार दबिश दी जा रही है। वे जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।’

गौरतलब है कि इससे पूर्व रविवार की शाम एक अन्य मामले में नौहझील थाना क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग किशोरी जब अपने पिता एवं भाई के साथ मेडिकल कराकर गांव लौट रही थी तभी गांव से कुछ पहले ही एक स्थान पर छिपे बैठे एक दर्जन से अधिक लोगों ने हथियारों से डराकर भाई सहित उसका अपहरण कर लिया था। घटना का पता चलते ही सारे जनपद की पुलिस सक्रिय हो गई थी। जिसके चलते वे उसे सुबह होने से पहले एक गांव के पास छोड़ गए थे। उनकी तलाश जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).