बुजुर्ग की हत्या के आरोप में नाबालिग गिरफ्तार
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 22 मई की देर रात थाना दनकौर क्षेत्र के ईशुपुर गांव में रहने वाले राजेंद्र शर्मा (75) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे राकेश शर्मा रक्षा मंत्रालय में अधिकारी हैं और उन्होंने थाना दनकौर में हत्या का मामला दर्ज कराया था।
नोएडा,25 मई नोएडा के ईशुपुर गांव में रहने वाले रक्षा मंत्रालय में एक अधिकारी के 75 वर्षीय पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया।
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 22 मई की देर रात थाना दनकौर क्षेत्र के ईशुपुर गांव में रहने वाले राजेंद्र शर्मा (75) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे राकेश शर्मा रक्षा मंत्रालय में अधिकारी हैं और उन्होंने थाना दनकौर में हत्या का मामला दर्ज कराया था।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने सोमवार को एक 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया और उसके पास से लूटा हुआ मोबाइल फोन और टार्च बरामद की।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोर के पिता 13 वर्ष पहले घर छोड़कर कहीं चले गए थे और दो वर्ष पहले उसकी मां की मृत्यु हो गई थी जिसकी वजह से वह अपने नाना-नानी के घर में रह रहा था।
उन्होंने बताया कि वह गलत संगत में पड़ गया था और करीब डेढ़ वर्ष से राजेंद्र शर्मा को जानता था।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने पैसे लूटने के इरादे से उनके ऊपर ईंट और छुरे से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल फोन और टॉर्च लूटकर फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2020 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).