जरुरी जानकारी | सड़क मंत्रालय कानपुर में गंगा लिंक परियोजना के लिये डीपीआर तैयार करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री उत्तर प्रदेश के कानपुर में ‘एलिवेटेड गंगा लिंक एक्सप्रेसवे’ के लिये विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगा।

नयी दिल्ली/कानपुर, 29 सितंबर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री उत्तर प्रदेश के कानपुर में ‘एलिवेटेड गंगा लिंक एक्सप्रेसवे’ के लिये विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगा।

कानपुर के संभागीय आयुक्त राज शेखर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर प्रस्तावित सड़क गलियारा 30 किलोमीटर लंबा होगा। यह शहर से गुजरेगा और आंतरिक क्षेत्रों को गंगा बैराज से जोड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति के समन्वयक नीरज श्रीवास्तव ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव अमित कुमार घोष से मुलाकात कर उन्हें योजना सौंपी।’’

बैठक में घोष से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कराने का आग्रह किया गया, जिस पर उन्होंने सहमति जतायी।

अधिकारी ने कहा कि यह परियोजना कानपुर के लिये वरदान साबित होगी।

उन्होंने कहा कि परियोजना की संकल्पना 2018 में गयी और राज्य स्तर पर मंजूरी मिली। लेकिन इस पर काम तेजी से आगे नहीं बढ़ पाया। इसे पटरी पर लाने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now