जरुरी जानकारी | नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का सौर उपकरण पर अगस्त से सीमा शुल्क लगाने का प्रस्ताव: आर के सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने मंगलवार को कहा कि उनके मंत्रालय ने सौर सेल, मोड्यूल्स और इनवर्टर पर अगस्त से मूल सीमा शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया है।

नयी दिल्ली, 23 जून बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने मंगलवार को कहा कि उनके मंत्रालय ने सौर सेल, मोड्यूल्स और इनवर्टर पर अगस्त से मूल सीमा शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया है।

सिंह ने उद्योग संगठनों के साथ वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये हुई बैठक में प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी। यह बैठक आत्मनिर्भर अभियान और ‘मेक इन इंडिया’ पहल की सफलता सुनिश्चित के उपायों पर चर्चा के लिये बुलायी गयी थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट से अधर में लटकी सरकारी कर्मचारियों की यह मांग, जल्द फैसले की उम्मीद नहीं.

बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री ने बैठक में मंत्रालय के अगस्त 2020 से सौर मोड्यूल, सौर सेल और सौर इनवर्टर पर मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) लगाने के प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी।’’

बयान में मंत्री के हवाले से कहा गया है कि सीमा शुल्क की दरों के बारे में स्थिति बिल्कुल साफ की जाएगी ताकि सरकार की नीतियों को लेकर कोई अनिश्चितता नहीं हो।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जैसा हमला दोहराने की साजिश में जैश-ए-मोहम्मद, डीजीपी दिलबाग सिंह ने किया अहम खुलासा.

सिंह ने यह भी कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में कुछ आयात वस्तुओं के लिये रियायती सीमा शुल्क प्रमाणपत्र जारी करने की व्यवस्था समाप्त की जाएगी। इसकी तिथि के बारे में अलग से जानकारी दी जाएगी।

फिलहाल सौर उपकर पर कोई बीसीडी नहीं है।

हालांकि सौर सेल पर रक्षोपाय शुल्क 15 प्रतिशत है। यह 30 जुलाई 2020 से शून्य हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि भारत ने जुलाई 2018 में चीन और मलेशिया से आयातित सौर सेल के आयात पर रक्षोपाय शुल्क दो साल के लिये लगाया था। इसका मकसद आयात में तीव्र वृद्धि से घरेलू विनिर्माताओं के हितों की रक्षा करना था।

सरकार ने 30 जुलाई 2018 से 29 जुलाई 2019 तक 25 प्रतिशत रक्षोपाय शुल्क लगाया था। यह धीरे-धीरे कम होकर 30 जुलाई 2019 से 29 जनवरी 2020 तक 20 प्रतिशत और 30 जनवरी, 2020 से 29 जुलाई 2020 तक 15 प्रतिशत पर आ गया।

मंत्री ने यह भी कहा कि अक्षय ऊर्जा के संदर्भ में मॉडल और विनिर्माताओं की मंजूरी वाली सूची एक अक्टूबर से प्रभाव में आएगी जैसा कि पहले घोषित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\