विदेश की खबरें | न्याय मंत्रालय ने संघीय अभियोजकों के ई-मेल हैक किए जाने की जानकारी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मंत्रालय ने कहा कि न्यूयॉर्क में चार अमेरिकी एटॉर्नी कार्यालयों में कर्मचारियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे 80 प्रतिशत माइक्रोसॉफ्ट ईमेल खातों में सेंधमारी हुई। इसने बताया कुल मिलाकार 27 अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालयों में कम से कम एक कर्मचारी के ई-मेल अकाउंट में हैकिंग अभियान के दौरान सेंध लगाई गई थी।

मंत्रालय ने कहा कि न्यूयॉर्क में चार अमेरिकी एटॉर्नी कार्यालयों में कर्मचारियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे 80 प्रतिशत माइक्रोसॉफ्ट ईमेल खातों में सेंधमारी हुई। इसने बताया कुल मिलाकार 27 अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालयों में कम से कम एक कर्मचारी के ई-मेल अकाउंट में हैकिंग अभियान के दौरान सेंध लगाई गई थी।

न्याय मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसका मानना है कि इन सारे खातों पर सात मई से 27 दिसंबर, 2020 के बीच नजर रखी गई। यह समयावधि गौर करने लायक है क्योंकि सोलरविंड्स अभियान जिसने निजी क्षेत्र की कई कंपनियों और थिंक टैंक के साथ-साथ अमेरिकी सरकार की कम से कम नौ एजेंसियों में घुसपैठ की थी, उसका पहली बार पता मध्य दिसंबर में चला था।

अप्रैल में बाइडन प्रशासन ने सोलरविंड्स हैकिंग और 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप के जवाब में रूसी राजनयिकों के निष्कासन सहित कई प्रतिबंधों की घोषणा की। रूस ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है।

कोलंबिया लॉ स्कूल में लेक्चरर, जेनिफर रोडगर्स ने बताया कि जब वह न्यूयॉर्क में संघीय अभियोजक हुआ करती थीं उस वक्त कार्यालयी ई-मेलों में अक्सर सभी प्रकार की संवेदनशील जानकारियां होती हैं जिनमें किसी मामले में रणनीतिक चर्चाए और गोपनीय सूचनादाताओं के नाम आदि होते हैं।

महत्वपूर्ण कागजात को लेकर अपवादों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे याद नहीं कि सुरक्षा कारणों की वजह से कभी मुझे ईमेल के बजाय कोई मेरे पास सीधे कागजात लेकर आया हो।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान