देश की खबरें | गृह मंत्रालय ने म्यांमा सीमा से सटे चार पूर्वोत्तर राज्यों को घुसपैठ की घटनाओं को लेकर सतर्क किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को पड़ोसी देश म्यांमा की सीमा से सटे चार पूर्वोत्तर राज्यों मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश को घुसपैठ की घटनाओं को लेकर सतर्क किया और कहा कि ऐसी सूरत में वे कानून के मुताबिक कार्रवाई करें।
नयी दिल्ली, 12 मार्च केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को पड़ोसी देश म्यांमा की सीमा से सटे चार पूर्वोत्तर राज्यों मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश को घुसपैठ की घटनाओं को लेकर सतर्क किया और कहा कि ऐसी सूरत में वे कानून के मुताबिक कार्रवाई करें।
म्यांमा में सैन्य तख्तापलट के बाद से बड़े पैमाने पर लोगों का विरोध-प्रदर्शन जारी है।
अधिकारियों ने कहा कि गृह मंत्रालय ने एक पत्र में पूर्वोत्तर के चार राज्यों को म्यांमा सीमा पार से सरकारी अधिकारियों और आम नागरिकों के अवैध प्रवेश को लेकर आगाह किया और ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए सभी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए।
मिजोरम सरकार ने हाल ही में कहा था कि म्यांमा से 16 लोग राज्य की सीमा में प्रवेश कर गए, जिनमें से 11 ने दावा किया कि वे पुलिसकर्मी थे।
बाद में म्यांमा ने अपने आठ पुलिसकर्मियों को उन्हें सौंपने को कहा था।
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी कहा था कि म्यांमा के लोगों ने उनके राज्य में भी प्रवेश की कोशिश की थी लेकिन सुरक्षा बलों की भारी तैनाती देखकर वे वापस लौट गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)