देश की खबरें | रक्षा मंत्रालय ने टाट्रा मामले को लेकर वेक्ट्रा कंपनी के साथ कारोबारी सौदे निलंबित किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्रालय ने टाट्रा ट्रक सौदे में गड़बड़ियों के आरोपों में सीबीआई जांच के मद्देनजर वेक्ट्रा एडवांस्ड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड (वीएईपीएल) के साथ सभी कारोबारी सौदों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 अगस्त रक्षा मंत्रालय ने टाट्रा ट्रक सौदे में गड़बड़ियों के आरोपों में सीबीआई जांच के मद्देनजर वेक्ट्रा एडवांस्ड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड (वीएईपीएल) के साथ सभी कारोबारी सौदों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मैसर्स वीएईपीएल के साथ कारोबारी सौदों को 14 अगस्त से एक साल के लिए निलंबित करने की मंजूरी प्रदान की।

यह भी पढ़े | कोरोना पॉजिटिव JMM प्रमुख शिबू सोरेन को इलाज के लिए रांची से दिल्ली लाया जा रहा है: 25 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

2012 में तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल वी के सिंह ने दावा किया था कि उन्हें भारतीय सेना के लिए 600 घटिया टाट्रा ट्रकों के बैच की खरीद की स्वीकृति प्रदान करने के लिए 14 करोड़ रुपये की पेशकश की गयी थी।

हर तरह के भूभाग पर चल सकने वाले टाट्रा ट्रकों की आपूर्ति वेक्ट्रा कंपनी को सार्वजनिक क्षेत्र की भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) के माध्यम से सेना को करनी थी।

यह भी पढ़े | Mamata Banerjee Attacks On Modi Govt: ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- कोरोना महामारी के बीच राज्य को दिल्ली से जितना फंड मिलना चाहिए नहीं मिल रहा है.

रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक पत्र में मैसर्स वीएईपीएल के साथ कारोबारी सौदों के निलंबन को मामले में सीबीआई की जांच से तथा सिंह द्वारा लगाये गये रिश्वत देने के प्रयासों के आरोपों से जोड़ा है। जनरल (सेवानिवृत्त) सिंह इस समय केंद्रीय मंत्री हैं।

मंत्रालय के सतर्कता विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, ‘‘अनुरोध किया जाता है कि इस मंत्रालय के सभी प्रकोष्ठों और सेनाओं द्वारा उक्त फैसले का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\