एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | वाणिज्य मंत्रालय निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड इंडिया अभियान शुरू करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का निर्यात चालू वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर के पार जाने की उम्मीद है। ऐसे में वाणिज्य मंत्रालय नए बाजारों में सेवाओं तथा उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड इंडिया अभियान शुरू करने की योजना बना रहा है।

जरुरी जानकारी | वाणिज्य मंत्रालय निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड इंडिया अभियान शुरू करेगा

नयी दिल्ली, चार जनवरी देश का निर्यात चालू वित्त वर्ष में 400 अरब डॉलर के पार जाने की उम्मीद है। ऐसे में वाणिज्य मंत्रालय नए बाजारों में सेवाओं तथा उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड इंडिया अभियान शुरू करने की योजना बना रहा है।

वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह अभियान भारत द्वारा निर्यात की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए एक ‘‘समग्र अभियान’’ के रूप में काम करेगा।

शुरुआती चरण में अभियान रत्न और आभूषण, वस्त्र, बागवानी उत्पादों (चाय, कॉफी, मसाले), शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, फार्मा और इंजीनियरिंग जैसे खास क्षेत्रों में भारतीय निर्यात पर केंद्रित होगा।

इसके तहत गुणवत्ता, विरासत, प्रौद्योगिकी, मूल्य और नवाचार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन (आईबीईएफ) के ब्रांड इंडिया अभियान की समीक्षा की है।

आईबीईएफ, वाणिज्य विभाग द्वारा स्थापित एक न्यास है, जिसका मुख्य उद्देश्य विदेशी बाजारों में ‘मेड इन इंडिया’ लेबल के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इस तरह के एकरूप अभियान की जरूरत इसलिए है क्योंकि फिलहाल विभिन्न क्षेत्रों को अलग-अलग तरीकों से ‘व्यक्तिगत’ पहचान के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2022 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).