देश की खबरें | विधानसभा अध्यक्ष चुनाव को लेकर महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों ने राज्यपाल से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा की।

मुंबई, 11 मार्च महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा की।

राज्य में विधानसभा अध्यक्ष का पद 2021 की शुरुआत से ही खाली पड़ा हुआ है।

कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल (खाद्य और नागरिक आपूर्ति), एकनाथ शिंदे (शहरी विकास), हसन मुशरिफ (ग्रामीण विकास) और विजय वडेट्टीवार (ओबीसी और राहत और पुनर्वास) ने शाम को दक्षिण मुंबई में स्थित राजभवन में कोश्यारी से मुलाकात की।

हाल के दिनों में राज्यपाल के साथ एमवीए मंत्रियों की यह तीसरी बैठक थी।

पहले की बैठकों में, मंत्रियों ने कोश्यारी से मौजूदा बजट सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के कार्यक्रम को मंजूरी देने का अनुरोध किया था।

दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष का पद फरवरी 2021 से ही खाली है जब तत्कालीन अध्यक्ष नाना पटोले ने कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के लिए पद से इस्तीफा दे दिया था।

पिछले साल शीतकालीन सत्र में सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष चुनाव के नियमों में संशोधन किया था और तरीका बदलकर गुप्त मतदान से ध्वनि मत कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट