लुधियाना, 17 जून केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना में कई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।
सोमवार को यहां आए बिट्टू ने कहा कि दुर्घटना का वास्तविक कारण जांच के बाद ही पता चलेगा।
उन्होंने कहा कि वह इस दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना से अत्यंत दुखी हैं।
रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि रेल यातायात को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल के रंगापानी स्टेशन के पास सियालदह जाने वाली कंचनजंघा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डब्बे पटरी से उतर गए।
रेल मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस दुर्घटना में सात यात्रियों और दो रेलवे कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि 41 अन्य घायल हो गए।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नौ लोगों को गंभीर चोटें आयीं हैं और 32 को मामूली चोटें आयी हैं। मंत्रालय ने कहा कि "अप लाइन" को ठीक करते हुए उस पर ट्रेन परिचालन शुरू कर दिया गया है। साथ ही कहा कि "डाउन लाइन" को भी जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।"
वहीं, स्थानीय पुलिस के बयानों के आधार पर शुरुआती जमीनी रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अब तक मरने वालों की संख्या नौ है।
स्वाती
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY