देश की खबरें | विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन 23-24 अगस्त को कुवैत की यात्रा पर जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन बुधवार को कुवैत की यात्रा पर जा रहे हैं जहां वे मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय वार्ता करेंगे तथा भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे।

नयी दिल्ली, 23 अगस्त विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन बुधवार को कुवैत की यात्रा पर जा रहे हैं जहां वे मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय वार्ता करेंगे तथा भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘ विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन 23-24 अगस्त को कुवैत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह विदेश राज्य मंत्री के रूप में उनकी दूसरी आधिकारिक कुवैत यात्रा होगी।’’

इसमें कहा गया है कि विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन कुवैत के मंत्रियों एवं अन्य गणमान्य लोगों के साथ उच्च स्तरीय वार्ता करेंगे।

मुरलीधरन अपनी यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय के लोगों और कारोबार, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य पेशेवरों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ संवाद करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और कुवैत के बीच ऐतिहासिक रूप से गर्मजोशी भरे और करीबी द्विपक्षीय संबंध हैं तथा यह सतत सांस्कृतिक और सभ्यतागत सम्पर्को के माध्यम से पोषित हैं।

कुवैत में करीब 10 लाख भारतीय रहते हैं और भारत, कुवैत के सबसे बड़े कारोबारी सहयोगियों में शामिल है। कुवैत, भारत को तेल का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार पिछले वर्ष 13.8 अरब डालर पहुंच गया था।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\