देश की खबरें | विदेश राज्य मंत्री मार्गेरिटा 18-19 अप्रैल को मलेशिया की यात्रा पर रहेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 18-19 अप्रैल को कुआलालंपुर की यात्रा करेंगे और ‘मलेशियाई एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रैवल एजेंट्स फेयर’ में भाग लेंगे । विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 18-19 अप्रैल को कुआलालंपुर की यात्रा करेंगे और ‘मलेशियाई एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रैवल एजेंट्स फेयर’ में भाग लेंगे । विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मार्गेरिटा के द्विपक्षीय बैठकें करने की संभावना है और वह कारोबारी क्षेत्र के दिग्गज व्यक्तियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत कर सकते हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राज्य मंत्री आसियान (दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन)-भारत पर्यटन पेशेवर आदान प्रदान कार्यक्रम 2025 के तहत 18-19 अप्रैल को कुआलालंपुर में ‘मलेशियाई एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रैवल एजेंट्स (एमएटीटीए) फेयर’ में शिरकत करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

पिछले वर्ष हुए 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में 2025 को आसियान-भारत पर्यटन वर्ष घोषित किया गया था।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “ आसियान-भारत पर्यटन पेशेवर आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025 का आयोजन आसियान-भारत कोष के तहत असम पर्यटन विकास निगम (एटीडीसी) के सहयोग से किया जा रहा है।”

इस कार्यक्रम में भारत की पर्यटन क्षमता को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें पूर्वोत्तर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि इसमें टूर ऑपरेटरों और पर्यटन पेशेवरों सहित विभिन्न हितधारकों की भागीदारी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें