देश की खबरें | रक्षा राज्य मंत्री सेठ ने रूसी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रूस यात्रा के दौरान अपने रूसी समकक्ष कर्नल जनरल अलेक्जेंडर फोमिन से मुलाकात की और भारत के विरुद्ध सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में रूस सरकार तथा जनता के समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 मई रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रूस यात्रा के दौरान अपने रूसी समकक्ष कर्नल जनरल अलेक्जेंडर फोमिन से मुलाकात की और भारत के विरुद्ध सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में रूस सरकार तथा जनता के समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रूस ने शुक्रवार को मॉस्को के रेड स्क्वायर में द्वितीय विश्वयुद्ध में नाजी जर्मनी की हार की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विशाल सैन्य परेड का आयोजन किया, जिसमें राष्ट्रपति पुतिन और विभिन्न देशों के नेताओं ने भाग लिया।

सेठ ने रूस की अपनी यात्रा (आठ और नौ मई) के दौरान विजय दिवस समारोह में भाग लिया। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की और उन्हें इस ऐतिहासिक दिन की 80वीं वर्षगांठ पर बधाई दी।

सेठ ने अज्ञात सैनिक की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा अन्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ परेड देखी।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि परेड में उनकी भागीदारी भारत और रूस के बीच दीर्घकालिक विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘यात्रा के दौरान, सेठ ने रूस के उप रक्षा मंत्री कर्नल जनरल लेक्जेंडर फोमिन से द्विपक्षीय बैठक की और भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद की समस्या से निपटने में रूस सरकार और जनता के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।’’

दोनों मंत्रियों ने बहु-आयामी सैन्य और सैन्य-तकनीकी सहयोग पर भी चर्चा की तथा वर्तमान संस्थागत तंत्र के तहत संबंधों को और गहरा करने पर सहमति जताई।

मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष भविष्य में नियमित रूप से आपस में चर्चा करेंगे तथा बदलते हालात में एक-दूसरे के साथ सहयोग को और बढ़ाएंगे।

इसके अलावा, सेठ ने मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीय समुदाय के कुछ प्रमुख सदस्यों से भी मुलाकात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\