देश की खबरें | सरकारी योजनाओं की समीक्षा के लिए मंत्री मुरुगन पोर्ट ब्लेयर पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन मंगलवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा करने यहां पहुंचे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पोर्ट ब्लेयर, 20 जून केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन मंगलवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा करने यहां पहुंचे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आगमन के तुरंत बाद, मंत्री ने दक्षिण अंडमान के सिप्पीघाट में जिला अस्पताल और एक नवनिर्मित पुल का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि वह 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लेंगे, जो सुबह सवा छह बजे से गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में होगा ।

अधिकारी ने कहा कि इसके बाद वह केरल समाजम हॉल में व्यापारियों और उद्यमियों के साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद मंत्री स्वराज द्वीप (हैवलॉक द्वीप) जाएंगे और ‘फिश लैंडिंग सेंटर’ जाएंगे जहां मछुआरों से बातचीत करेंगे। वह श्याम नगर मैरिज कम्युनिटी हॉल में आम जनता से रूबरू भी होंगे।

पिछले छह महीने से भी कम समय में मुरुगन की अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यह दूसरी यात्रा है। दिसंबर में वह यहां विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की निगरानी के लिए आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें