देश की खबरें | जन्मदिन के दौरान मंत्री ने उड़ाई दो गज की दूरी के नियम की धज्जियां : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरगुजा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुराग सिंहदेव ने आरोप लगाया कि मंत्री अमरजीत भगत ने सोमवार को जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र किया और दो गज की दूरी के नियम का पालन नहीं किया।

सरगुजा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुराग सिंहदेव ने आरोप लगाया कि मंत्री अमरजीत भगत ने सोमवार को जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र किया और दो गज की दूरी के नियम का पालन नहीं किया।

सिंहदेव ने कहा है कि राज्य के कैबिनेट मंत्री का इस तरह से जन्मदिन मनाना अपने आप में प्रशासन को ठेंगा दिखाना है, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े | कोरोना के तेलंगाना में 879 नए मरीज पाए गए: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भाजपा नेता ने कहा कि पहले भी कई बार भगत दो गज की दूरी के नियम का उल्लंघन कर चुके हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब मंदिर बंद है। शादी और किसी की मृत्यु हो जाने पर कार्यक्रम करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेने की जरूरत होती है, तब ऐसे में हजारों की भीड़ एकत्र कर अपना जन्मदिन मनाना, दो गज की दूरी के नियम का मजाक उड़ाना कहां तक उचित है?

यह भी पढ़े | दिल्ली कोरोना संक्रमण से हुई बेहाल, 24 घंटे में मिले 3947 नए केस, 68 मरीजों की हुई मौत.

भाजपा नेता सिंहदेव ने इस मामले में मंत्री और आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

जब इस मामले में मंत्री भगत से बातचीत की गई तब उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सोमवार को वह क्षेत्र में कई कार्यक्रम में शामिल हुए। सोमवार को ही उनका जन्मदिन था, लेकिन कोई भी कार्यक्रम उनके जन्मदिन से संबंधित नहीं था।

मंत्री ने कहा कि उन्होंने सरगुजा क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में भाग लिया जिनमें कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम भी शामिल था।

भगत ने कहा, ‘‘इन कार्यक्रमों के दौरान लोगों को मास्क वितरित किया गया। ऐसे में मास्क लेने आ रहे लोगों को मना नहीं कर सकते थे। सफाई कर्मचारियों को रेन कोट भी दिया गया। इस दौरान लगभग चार सौ की संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद थे। वहीं लाकडाउन के दौरान जिन लोगों को गरीबों की मदद की उनका सम्मान भी किया गया। यह सभी कार्यक्रम उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में नहीं थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\