देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में कई जगह बढ़ा न्यूनतम तापमान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर सोमवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ ही लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।
चंडीगढ़, 18 जनवरी पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर सोमवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ ही लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।
मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंड़ीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पंजाब के पटियाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हलवारा, बठिंडा और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.6 , 7.8 और 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 5.2 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा के करनाल में न्यनूतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, अंबाला में 7.5 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में नौ डिग्री सेल्सियस , भिवानी में 8.1 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सभी जगह तापमान सामान्य से अधिक रहा।
हिसार में हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अंबाला, हिसार, करनाल, भिवानी, अमृतसर, लुधियाना औ पटियाला सहित कई स्थानों पर सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2021 01:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

