एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम है। राजधानी के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यहां इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, 13 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम है। राजधानी के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यहां इसकी जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले पांच सालों में सबसे कम था।

आईएमडी ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह 5:30 बजे दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गयी ।

इस बीच, रेलवे ने बताया कि घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से चलीं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 9 बजे 365 दर्ज किया गया।

शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2024 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).