एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, ठंड से मिली राहत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में रविवार को अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जिससे राज्य में कड़ाके की ठंड से राहत मिली।

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, ठंड से मिली राहत

शिमला, 19 जनवरी हिमाचल प्रदेश में रविवार को अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जिससे राज्य में कड़ाके की ठंड से राहत मिली।

हालांकि, मौसम शुष्क रहने के बावजूद अधिकतम तापमान में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं हुआ।

शिमला और उसके आसपास के इलाकों में आसमान में आंशिक बादल छाये रहे और दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।

राज्य में ताबो शनिवार को सबसे ठंडा स्थान रहा था, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। वहीं रविवार को वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस, केलांग में शून्य से चार डिग्री नीचे, शिमला में 8.6 डिग्री सेल्सियस और मंडी में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

धौलाकुआं राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद बिलासपुर (23.2 डिग्री सेल्सियस), बर्थिन (22.7 डिग्री सेल्सियस), धर्मशाला (18 डिग्री सेल्सियस) और शिमला (16.4 डिग्री सेल्सियस) का स्थान रहा।

विभाग ने रविवार रात से सोमवार सुबह के बीच कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है।

स्थानीय मौसम केंद्र ने सोमवार और मंगलवार को ऊंचे पहाड़ों पर कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी, बुधवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी और बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी का अनुमान जताया है।

केंद्र ने शुक्रवार को निचले इलाकों में शीतलहर का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2025 10:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).