देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान रहा 26.5 डिग्री सेल्सियस, बूंदाबांदी होने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बारिश हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बारिश हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

आईएमडी ने बारिश होने के मद्देनजर शहर के लिए ‘ग्रीन अलर्ट’ जारी किया है। ‘ग्रीन अलर्ट’ का मतलब है सब सही है। ‘येला अलर्ट’ का मतलब है बेहद खराब मौसम, साथ ही इससे यह भी पता चलता है कि मौसम इतना खराब हो सकता है, जिससे रोजमर्रा की गतिविधियों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।

वहीं, ‘ऑरेंज अलर्ट’ सड़क और नालों के बंद होने और बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ आवाजाही में व्यवधान की आशंका के साथ बेहद खराब मौसम के लिए चेतावनी के रूप में जारी किया जाता है। ‘रेड’ अलर्ट’ बेहद खराब मौसम के संबंध में जारी किया जाता है, जब निश्चित रूप से आवाजाही और बिजली आपूर्ति बाधित हो तथा जिस दौरान जानमाल को नुकसान पहुंचने की भी आशंका हो।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 140 रहा।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू