देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज, कुछ हिस्सों में रहा कोहरा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, दो फरवरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
उत्तर रेलवे ने एक बयान जारी कर बताया कि ‘‘बहुत घने’’ कोहरे के कारण 23 ट्रेन देरी से चल रही हैं।
विभाग के अनुसार, पालम में सुबह नौ बजे दृश्यता शून्य दर्ज की गई और यहां हवाई अड्डे के रनवे पर दृश्यता 300 से 500 मीटर के बीच थी।
विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता सुबह नौ बजे 178 रही जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आती है। वायु गुणवत्ता सूचकांक बृहस्पतिवार को 177 था।
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और घने से मध्यम स्तर का कोहरा रहने का पूर्वानुमान जताया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2024 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

