एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, बृहस्पतिवार को हल्की बारिश का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम में हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, बृहस्पतिवार को हल्की बारिश का अनुमान

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम में हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.5 डिग्री कम है।

उन्होंने बताया कि क्रिसमस के दिन भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में रही।

दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 336 दर्ज किया गया, जो ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन भी ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में रही। इससे पहले यह ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में दर्ज की गई थी।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 67 प्रतिशत से 100 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय राजधानी में 25, 26 और 28 दिसंबर को देर रात और सुबह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है। दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा शाम या रात के समय हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 23 और 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2024 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).