एजेंसी न्यूज

Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, हल्की बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में बृहस्पतिवार को आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश का अनुमान जताया है. आईएमडी ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

Weather Update: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस, हल्की बारिश का अनुमान
प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo Credits : PTI )

नयी दिल्ली, 5 अगस्त : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में बृहस्पतिवार को आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश का अनुमान जताया है. आईएमडी ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 78 प्रतिशत रहा.

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन-चार दिन हल्की से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. विभाग ने पहले कहा था कि दिल्ली में अगस्त में सामान्य वर्षा होने की संभावना है. शहर में जुलाई में असमान्य रूप से भारी बारिश हुई थी. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 रहा. यह भी पढ़ें : Weather Update: यूपी, एमपी, राजस्थान सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें देश के अन्य हिस्सों के मौसम का हाल

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 35.2 और 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2021 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).